शेखपुरा में हत्या और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के एक मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहे आरोपी सौरभ कुमार को जयरामपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कन्हौली गांव निवासी छोटे लाल राम का पुत्र बताया गया है। जयरामपुर थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित उसके बहनोई के घर से पकड़ा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वहीं छिपा हुआ है। पुलिस टीम पर किया था हमला थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि पांच माह पहले स्थानीय थाना पुलिस सौरभ की भाभी की हत्या के मामले में उसके भाई और मुख्य आरोपी अरविंद राम को गिरफ्तार करने कन्हौली गांव पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी अरविंद राम को गिरफ्तार कर लिया था। तभी सौरभ कुमार सहित लगभग बीस की संख्या में बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उन्होंने गिरफ्तार अरविंद राम को छुड़ा लिया और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 2 आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी इस घटना के संबंध में स्थानीय थाने में पुलिस टीम पर हमला करने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त मामले में सौरभ कुमार सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार अपनी भाभी की हत्या के मामले में भी आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों मामलों का मुख्य आरोपी अरविंद राम सहित अन्य अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शेखपुरा में हत्या और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के एक मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहे आरोपी सौरभ कुमार को जयरामपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कन्हौली गांव निवासी छोटे लाल राम का पुत्र बताया गया है। जयरामपुर थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित उसके बहनोई के घर से पकड़ा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वहीं छिपा हुआ है। पुलिस टीम पर किया था हमला थाना अध्यक्ष पीयूष कुमार ने बताया कि पांच माह पहले स्थानीय थाना पुलिस सौरभ की भाभी की हत्या के मामले में उसके भाई और मुख्य आरोपी अरविंद राम को गिरफ्तार करने कन्हौली गांव पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी अरविंद राम को गिरफ्तार कर लिया था। तभी सौरभ कुमार सहित लगभग बीस की संख्या में बदमाशों ने अचानक पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उन्होंने गिरफ्तार अरविंद राम को छुड़ा लिया और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 2 आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी इस घटना के संबंध में स्थानीय थाने में पुलिस टीम पर हमला करने से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त मामले में सौरभ कुमार सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार अपनी भाभी की हत्या के मामले में भी आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों मामलों का मुख्य आरोपी अरविंद राम सहित अन्य अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


