हिसार में 10 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में जेल भेजा; जमीन सौदे में धोखाधड़ी कर हड़पे लाखों रुपए

हिसार में 10 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में जेल भेजा; जमीन सौदे में धोखाधड़ी कर हड़पे लाखों रुपए

हिसार जिले के बरवाला पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपए की कथित धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र निवासी मधुबन कॉलोनी (बरवाला) को ढाणी खान बहादुर एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन का इकरारनामा कराकर रजिस्ट्री न करवाने और पैसे हड़पने का आरोप है। 24.50 लाख में हुआ था जमीन का सौदा थाना बरवाला में दर्ज शिकायत के अनुसार हिसार के सेक्टर 1-4 निवासी सोमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह ने हिसार जिल के गांव बधावड़ में अपनी लगभग 11 कनाल 18.95 मरले जमीन का सौदा उससे 24 लाख 50 हजार रुपए में तय किया था। इस संबंध में 2 फरवरी, 2024 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा भी किया गया था। रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचा आरोपी शिकायतकर्ता के अनुसार सौदे के तहत उसने आरोपी को 10 लाख रुपए बयाना दिया था। जिसमें से 5 लाख रुपए चेक के जरिये और 5 लाख रुपए कैश गवाहों की मौजूदगी में दिए गए। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री के लिए पहले 2024 में 05 मई, फिर 20 जून और बाद में 10 जुलाई की तारीख तय की गई। लेकिन आरोपी किसी भी तय डेट पर बरवाला सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं पहुंचा। जमीन पर पहले ही स्टे लगा हुआ था पुलिस जांच में सामने आया कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, उस पर पहले से ही कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ था। यह स्टे आरोपी की मां द्वारा दायर किए गए एक दीवानी केस के कारण लगा हुआ था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने यह जरूरी तथ्य छिपाकर उससे लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *