भागलपुर में फायरिंग-मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:देसी कट्टा और खोखा बरामद, CCTV फुटेज से हुई पहचान

भागलपुर में फायरिंग-मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:देसी कट्टा और खोखा बरामद, CCTV फुटेज से हुई पहचान

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज दिलदारपुर में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ डोमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। यह घटना तब हुई जब साहेबगंज दिलदारपुर निवासी रीना देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव का राजेश कुमार उर्फ डोमा वहां आया और कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज करने लगा। रीना देवी के पुत्र विकास कुमार रजक, मनीष कुमार रजक और अभिषेक कुमार रजक उसे समझाने के लिए राजेश के घर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राजेश कुमार उर्फ डोमा ने तीनों युवकों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष ने ललमटिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी राजेश कुमार उर्फ डोमा फायरिंग करते और हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान राजेश कुमार उर्फ डोमा की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी दल में सीआई रंजीत कुमार, डीआईयू के परमेश्वर साहनी, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एसआई महावीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज दिलदारपुर में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ डोमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। यह घटना तब हुई जब साहेबगंज दिलदारपुर निवासी रीना देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव का राजेश कुमार उर्फ डोमा वहां आया और कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज करने लगा। रीना देवी के पुत्र विकास कुमार रजक, मनीष कुमार रजक और अभिषेक कुमार रजक उसे समझाने के लिए राजेश के घर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राजेश कुमार उर्फ डोमा ने तीनों युवकों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष ने ललमटिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी राजेश कुमार उर्फ डोमा फायरिंग करते और हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान राजेश कुमार उर्फ डोमा की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी दल में सीआई रंजीत कुमार, डीआईयू के परमेश्वर साहनी, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एसआई महावीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *