चंदौली में गौवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:इलिया पुलिस ने फरार आशुतोष दुबे को दबोचा, दो मामले दर्ज

चंदौली में गौवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार:इलिया पुलिस ने फरार आशुतोष दुबे को दबोचा, दो मामले दर्ज

चंदौली जिले की इलिया थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशुतोष दुबे के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ गौवध के दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे इलिया कस्बे के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार, आशुतोष दुबे के खिलाफ इलिया थाने में गौवध और गौवंश तस्करी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। इलिया थानाध्यक्ष चंदन राय होली के मद्देनजर स्थानीय कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गौवंश तस्करी का फरार आरोपी इलिया गांव के गेट के पास मौजूद है और बिहार राज्य की ओर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलिया गांव के गेट के पास से संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भदोही जनपद के कोइरौना थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी आशुतोष दुबे के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह गिरोह बनाकर वध के लिए गौवंश की तस्करी करता था। उसने यह भी बताया कि वह बिहार राज्य में बकाया रकम की वसूली के लिए जा रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन राय के साथ राम समुझ पासवान, साहबदीन यादव, कल्लन यादव और मनीष सिंह शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *