जींद में पत्नी के मर्डर केस में आरोपी पति गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश किया; दूसरी शादी करने से हुआ था विवाद

जींद में पत्नी के मर्डर केस में आरोपी पति गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश किया; दूसरी शादी करने से हुआ था विवाद

जींद जिले के सफीदों थाना सदर पुलिस ने बागडु कलां गांव में हुई एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेश निवासी बागडु कलां के रूप में हुई है। यह घटना 18 मार्च, 2026 को हुई थी। थाना सदर सफीदों के प्रभारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला सुनिता की शादी सुरेश से करीब 15 साल पहले हुई थी। संतान न होने के कारण सुरेश ने लगभग 15-16 दिन पहले दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी करने से हुआ विवाद शादी के बाद उस महिला को घर ले आया। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद चल रहा था। बीती 18 मार्च, को सुरेश ने सुनिता के भांजे मुकेश को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी सुनिता और दूसरी महिला के साथ झगड़े के दौरान दोनों को मार दिया है। भांजे ने खून से लथपथ पड़ी देखी मौसी मुकेश अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां उसने अपनी मौसी सुनिता को खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा देखा। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल मिली, जिसे नागरिक अस्पताल सफीदों में भर्ती कराया गया है। दूसरी घायल महिला का इलाज चल रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया मुकेश की शिकायत के आधार पर थाना सदर सफीदों में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 23 मार्च को आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *