नूराबाद पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है । आरोपी पिछले एक वर्ष से हत्या के मामले में फरार चल रहा था ।पुलिस ने धनेला मोड़ से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है । हत्या के मामले में था फरार नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश रामू पुत्र रामलखन गुर्जर को धनेला मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी पर नूराबाद थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 200/24 बीएनएस 191(2),191(3)190 के तहत मामला दर्ज था । तभी से वह फरार चल रहा था । एक वर्ष से था फरार नूराबाद थाना क्षेत्र के धनेला गांव में आरोपी के द्वारा पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 29.11.2024 को 27 वर्षीय युवक रामू पुत्र सियाराम गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी । तभी से आरोपी फरार चल रहा था । न्यायालय में करेंगे पेश नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी के अनुसार पुलिस को हत्या के मामले में फरार इनामी बदमाश रामू गुर्जर के धनेला गांव के पास खड़े होने की खबर मिली तब पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे गिरफ्तार किया है ।


