फाजिल्का में नशे के साथ आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज; रिमांड पर लिया जाएगा

फाजिल्का में नशे के साथ आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज; रिमांड पर लिया जाएगा

फाजिल्का जिले के अबोहर में कलर खेड़ा पुलिस चौकी ने नशे पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोका गया। युवक ने पुलिस को देखते ही अपने हाथ में पकड़ी हुई पुड़िया झाड़ियों में फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो श्रीगंगानगर (राजस्थान) का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *