फतेहाबाद जिले की रतिया CIA टीम ने शिमलापुरी कॉलोनी क्षेत्र से एक युवक को 6.20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। CIA रतिया प्रभारी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिछपाल ने बताया कि पुलिस टीम टोहाना रोड से शिमलापुरी कॉलोनी की ओर गश्त की जा रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। कोट की जेब में छुपाया था नशा शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसकी कोट की जेब से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रतिया के वार्ड नंबर-12 निवासी भगवंत सिंह के रूप में हुई। आरोपी से नशीला पदार्थ बरामद पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में ले लिया है। टीम ने आरोपी भगवंत सिंह पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल, मामले में पुलिस जांच जारी है।


