चंदन को गोली मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:भोजपुर में 3000 रुपए को लेकर विवाद हुआ था; रास्ते में घेरकर बदमाशों ने की थी फायरिंग

चंदन को गोली मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार:भोजपुर में 3000 रुपए को लेकर विवाद हुआ था; रास्ते में घेरकर बदमाशों ने की थी फायरिंग

आरा-सासाराम हाईवे पर बाइक सवार युवक चंदन कुमार को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चरपोखरी पुलिस ने कांड में संलिप्त मदरहा गांव निवासी मुख्य आरोपी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घर से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना सेमरांव-ध्यानी टोला की है। सेमरांव-ध्यानी टोला के बीच 25 फरवरी की रात कनई गांव के चंदन कुमार को गोली मारी गई थी। उस समय लहपरपा गांव अपने दोस्त यशवंत की बरात में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली चंदन के गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में घायल चंदन और गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार के बीच तीन हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा आरोपी के ननिहाल में चचेरे मामा से जमीन संबंधी विवाद में भी चंदन का नाम सामने आ रहा है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। आरा-सासाराम हाईवे पर बाइक सवार युवक चंदन कुमार को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चरपोखरी पुलिस ने कांड में संलिप्त मदरहा गांव निवासी मुख्य आरोपी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घर से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना सेमरांव-ध्यानी टोला की है। सेमरांव-ध्यानी टोला के बीच 25 फरवरी की रात कनई गांव के चंदन कुमार को गोली मारी गई थी। उस समय लहपरपा गांव अपने दोस्त यशवंत की बरात में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली चंदन के गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में घायल चंदन और गिरफ्तार आरोपी अखिलेश कुमार के बीच तीन हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा आरोपी के ननिहाल में चचेरे मामा से जमीन संबंधी विवाद में भी चंदन का नाम सामने आ रहा है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *