गोपालगंज में रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार:स्पीडी ट्रायल से मिलेगी सख्त सजा, जांच तेज

गोपालगंज में रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार:स्पीडी ट्रायल से मिलेगी सख्त सजा, जांच तेज

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि रविवार देर शाम नगर थाना को दो साल की बच्ची से रेप की सूचना मिली थी। पुलिस प्रशासन इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर रहा है। FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल पर विधिवत साक्ष्य संकलन किया गया थानाध्यक्ष नगर द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए इस कांड में संलिप्त अपराध कर्मी मोहम्मद सारिक जो यूपी के बिजनौर के कीरतपुर निवासी है उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया तथा FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल पर विधिवत साक्ष्य संकलन किया गया है। इस कांड में वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद स्पीडी ट्रायल चलाकर प्राथमिकी अभियुक्तों को सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अदालत में आरोप पत्र मजबूत हो सके। पुलिस को निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पीडी ट्रायल का मुख्य उद्देश्य कानूनी प्रक्रियाओं में होने वाली देरी को कम करना है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय के लिए सालों का इंतजार न करना पड़े। यह जघन्य अपराध समाज में भारी आक्रोश का कारण बना है। बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कानून में कोई सहानुभूति नहीं है। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दी गई सजा समाज में एक कड़ा संदेश भेजेगी कि ऐसे अपराधियों को त्वरित और कठोर दंड मिलेगा। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि रविवार देर शाम नगर थाना को दो साल की बच्ची से रेप की सूचना मिली थी। पुलिस प्रशासन इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर रहा है। FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल पर विधिवत साक्ष्य संकलन किया गया थानाध्यक्ष नगर द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए इस कांड में संलिप्त अपराध कर्मी मोहम्मद सारिक जो यूपी के बिजनौर के कीरतपुर निवासी है उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया तथा FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल पर विधिवत साक्ष्य संकलन किया गया है। इस कांड में वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद स्पीडी ट्रायल चलाकर प्राथमिकी अभियुक्तों को सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि अदालत में आरोप पत्र मजबूत हो सके। पुलिस को निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पीडी ट्रायल का मुख्य उद्देश्य कानूनी प्रक्रियाओं में होने वाली देरी को कम करना है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय के लिए सालों का इंतजार न करना पड़े। यह जघन्य अपराध समाज में भारी आक्रोश का कारण बना है। बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए कानून में कोई सहानुभूति नहीं है। स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दी गई सजा समाज में एक कड़ा संदेश भेजेगी कि ऐसे अपराधियों को त्वरित और कठोर दंड मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *