लाठी से पीट-पीटकर हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार:कैमूर में पैसों के विवाद पर बेटे ने पिता का किया था मर्डर

लाठी से पीट-पीटकर हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार:कैमूर में पैसों के विवाद पर बेटे ने पिता का किया था मर्डर

कैमूर के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहिरा गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। नशे के आदी बेटा नन्हकू बिंद ने अपने पिता सिरी बिंद की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना 29 मई 2025 की शाम को हुई। पुलिस के अनुसार, नन्हकू ने अपने झोपड़ीनुमा मकान में पिता से पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में नन्हकू ने लाठी से सिरी बिंद के चेहरे और सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी शुरुआत में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ कि नन्हकू नशे का आदी था और अक्सर अपने पिता से पैसों की मांग करता रहता था। इसी विवाद के कारण उसने अपने पिता की हत्या कर दी। अभियुक्त नन्हकू बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्त नन्हकू बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नन्हकू बिंद को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कैमूर के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहिरा गांव में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। नशे के आदी बेटा नन्हकू बिंद ने अपने पिता सिरी बिंद की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना 29 मई 2025 की शाम को हुई। पुलिस के अनुसार, नन्हकू ने अपने झोपड़ीनुमा मकान में पिता से पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में नन्हकू ने लाठी से सिरी बिंद के चेहरे और सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी शुरुआत में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ कि नन्हकू नशे का आदी था और अक्सर अपने पिता से पैसों की मांग करता रहता था। इसी विवाद के कारण उसने अपने पिता की हत्या कर दी। अभियुक्त नन्हकू बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि अभियुक्त नन्हकू बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नन्हकू बिंद को कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *