लखनऊ में क्राइम ब्रांच अफसर बनकर वसूली:चारबाग में युवक से 2500 ठगे, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में क्राइम ब्रांच अफसर बनकर वसूली:चारबाग में युवक से 2500 ठगे, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से वसूली करने वाले जालसाज को नाका पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के मटरिया निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। मजार पर रोका, छेड़छाड़ में फंसाने की दी धमकी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा के मुताबिक, हुसैनगंज उन्नाव निवासी रईस ने 24 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। रईस ने बताया कि वह चारबाग स्टेशन स्थित मजार पर थे, तभी एक महिला उनसे बात करके आगे बढ़ गई। इसी दौरान अर्जुन वहां पहुंचा और खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए उन्हें रोक लिया। जेल भेजने की धमकी देकर वसूले पैसे आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रईस को जेल भेजने की धमकी दी और बचने के लिए 50 हजार रुपये मांगे। डर के चलते रईस ने अपनी जेब और पर्स चेक कराए, जिसमें से 2500 रुपये निकले। आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। परिचित से खुला राज, पुलिस ने दबोचा घटना के बाद रईस को एक परिचित ने बताया कि अर्जुन ठगी करता है। इसके बाद उन्होंने नाका थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *