बाड़मेर जिले की बाखासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में फरार वांटेड को 15 माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी 10 हजार रुपए का इनामी है। वांटेड सेड़वा थाने में डोडा-पोस्त अफीम मामले में फरार था। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर के तहत अभियान चलाया जा है। एएसपी नितेश आर्य डीएसपी जेठाराम के नेतृत्व में बाखासर थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम ने सेड़वा थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में सप्लायर राजु उर्फ ददुसिंह पुत्र दीपसिंह निवासी नारायणगढ़ मध्यप्रदेश की तलाश कर रही थी। टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन फरार होने में सफल रहा। एसपी ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी को जालोर जिले के सांचौर चार रास्ता से डिटेन किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में कांस्टेबल दिनेशसिंह, जगदीश,दिनाराम शामिल रहे। यह था मामला
सेड़वा थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर 2024 को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8.57 किलो डोडा-पोस्त,458 ग्राम अफीम जब्त किया था। इस मामले में 15 माह से राजु उर्फ ददुसिंह फरार था।


