महाराष्ट्र से करोड़ों का सोना चोरी कर फरार आरोपी गिरफ्तार:एक महीने से ससुराल में था छिपा, नवादा में छापेमारी कर मुंबई पुलिस ने पकड़ा

महाराष्ट्र के एक हाई-प्रोफाइल घर से करोड़ों रुपए का सोना चोरी कर फरार हुए बिहार के युवक प्रेम सिंह को मुंबई पुलिस ने नवादा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी कर उसे दबोचा। इस दौरान उसके पास से कुछ सोना और कैश भी बरामद की गई है।

यह मामला नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के कझिया गांव से जुड़ा है। महाराष्ट्र की वसई विरार थाना पुलिस नवादा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। विनोद सिंह के पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए नवादा के सदर अस्पताल लाया गया। एक महीने से ससुराल में छिपकर बैठा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेम सिंह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। वह लगभग एक महीने से अपने ससुराल में छिपकर बैठा था और अपनी तलाश से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर रखा था। पुलिस की खुफिया एजेंसी ने उसकी लोकेशन का पता लगाया।

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने नवादा पुलिस की मदद से प्रेम सिंह के घर की घेराबंदी की और उसे भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसके बैग से सोना और कुछ नकदी बरामद हुई। मुंबई पुलिस ने कुछ भी बताने से किया इनकार

बताया जाता है कि प्रेम सिंह ने मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के घर से करोड़ों रुपए का सोना और अन्य कीमती सामान चोरी किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, मुंबई से आई पुलिस ने कैमरे के सामने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। महाराष्ट्र के एक हाई-प्रोफाइल घर से करोड़ों रुपए का सोना चोरी कर फरार हुए बिहार के युवक प्रेम सिंह को मुंबई पुलिस ने नवादा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके ससुराल में छापेमारी कर उसे दबोचा। इस दौरान उसके पास से कुछ सोना और कैश भी बरामद की गई है।

यह मामला नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के कझिया गांव से जुड़ा है। महाराष्ट्र की वसई विरार थाना पुलिस नवादा पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। विनोद सिंह के पुत्र प्रेम सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए नवादा के सदर अस्पताल लाया गया। एक महीने से ससुराल में छिपकर बैठा था

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेम सिंह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। वह लगभग एक महीने से अपने ससुराल में छिपकर बैठा था और अपनी तलाश से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर रखा था। पुलिस की खुफिया एजेंसी ने उसकी लोकेशन का पता लगाया।

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने नवादा पुलिस की मदद से प्रेम सिंह के घर की घेराबंदी की और उसे भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान उसके बैग से सोना और कुछ नकदी बरामद हुई। मुंबई पुलिस ने कुछ भी बताने से किया इनकार

बताया जाता है कि प्रेम सिंह ने मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के घर से करोड़ों रुपए का सोना और अन्य कीमती सामान चोरी किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, मुंबई से आई पुलिस ने कैमरे के सामने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *