सागर | शिवसेना ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों पर बिना निरीक्षण के उद्योगों को सीटीई, सीटीओ और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मकरोनिया और आसपास संचालित उद्योगों की जांच कराने तथा कथित अनियमितताओं पर तत्काल कदम उठाने की मांग की है।


