जयपुर| सूचना एवं रोजगार अधिकार अभियान राजस्थान की ओर से ब्यावर एवं 4 संभागों से शुरू की गई जवाबदेही यात्रा बुधवार को संविधान दिवस पर शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां मजदूर, किसान, विद्यार्थियों की उपस्थिति में राज्य में जवाबदेही कानून लाए जाने की मांग की। यात्राओं के समापन के पर सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय ने कहा कि हमारा संविधान लोकतंत्र की बुनियाद है। लोकतंत्र में व्यक्ति की गरिमा और अधिकारों की सुरक्षा तभी संभव है जब जवाबदेही हो, बिना जवाबदेही के लोकतंत्र अधूरा है। राज्य में जल्दी से जल्दी जवाबदेही कानून बनाया जाए, जिससे वंचित और पीड़ित अपने अधिकार प्राप्त कर सकें।


