सुजानपुर के सैनिक स्कूल में लगी आग:मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ हादसा, एनसीसी रुम में रखा सामान जला

सुजानपुर के सैनिक स्कूल में लगी आग:मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ हादसा, एनसीसी रुम में रखा सामान जला

हिमाचल प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल में दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। आग स्कूल की टॉप फ्लोर पर लगी, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल में इन दिनों मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, जिसमें छत बदलने का काम भी शामिल है। आग एनसीसी रूम में लगी, जिससे वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इन दिनों स्कूल में छुट्टियां होने के कारण छात्र अपने-अपने घरों में थे। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने स्कूल की छत से काले धुएं का गुबार उठते देखा, जो काफी दूर से दिखाई दे रहा था। स्कूल के एडम ऑफिसर कर्नल राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह मौके पर मौजूद हैं और राहत तथा बचाव कार्य जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *