लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हो गया है। यहां मनकोटी गांव के बाहर ट्रेन पटरी पर 2 सहेलियां कट गईं। वे ट्रैक पार कर रही थीं। उसी समय ट्रेन आ गई। ट्रेन से लड़कियों के कटने की सूचना पर गांववालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसा बेलवा रेलवे फाटक के पास हुआ। मृतक सहेलियां रहीमाबाद के मनकोटी गांव की थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी अचानक ट्रेन आ गई और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन भी पहुंच गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


