नवादा डोमिनोज पिज्जा में गैस लीकेज से हादसा टला:18 सिलेंडर रखे होने पर अपार्टमेंट में मचा बवाल, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

नवादा नगर थाना क्षेत्र के अग्रवाल पंप स्थित विश्वकर्मा अपार्टमेंट के नीचे संचालित डोमिनोज पिज़्ज़ा आउटलेट में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रखे 17 से 18 एलपीजी गैस सिलेंडरों में से दो से गैस लीक होने लगी, जिससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई।

तेज गैस की गंध चार मंजिल तक फैल गई, जिससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबराकर सीढ़ियों की ओर भागे। पूरी इमारत में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डोमिनोज स्टाफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अजीत पाल सिंह ने कहा कि यदि कोई बड़ा विस्फोट होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने दुकान को तुरंत बंद करने की मांग की। पेट्रोल पंप संचालक श्याम अग्रवाल ने बताया कि डोमिनोज फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करता है और हर 5-10 दिन में सिलेंडर लीकेज की शिकायत आती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे कभी-कभी 20 तक सिलेंडर रख लेते हैं। आउटलेट के अंदर मिले 12-13 सिलेंडर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायरमैन राहुल राज ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले स्टाफ ने दो लीक सिलेंडर हटा दिए थे। जांच में आउटलेट के अंदर 12-13 अन्य सिलेंडर मिले। उन्होंने मैनेजर के कमरे में सिलेंडर रखने की बात को पूरी तरह असुरक्षित बताया। फायर विभाग ने चेतावनी दी कि इतने सिलेंडर एक जगह रखना PESO नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

अब अपार्टमेंटवासी और स्थानीय लोग इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि दुकान की जांच की जाए, लाइसेंस की पड़ताल हो और ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए। नवादा नगर थाना क्षेत्र के अग्रवाल पंप स्थित विश्वकर्मा अपार्टमेंट के नीचे संचालित डोमिनोज पिज़्ज़ा आउटलेट में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रखे 17 से 18 एलपीजी गैस सिलेंडरों में से दो से गैस लीक होने लगी, जिससे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई।

तेज गैस की गंध चार मंजिल तक फैल गई, जिससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग घबराकर सीढ़ियों की ओर भागे। पूरी इमारत में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

स्थानीय निवासियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर डोमिनोज स्टाफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अजीत पाल सिंह ने कहा कि यदि कोई बड़ा विस्फोट होता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने दुकान को तुरंत बंद करने की मांग की। पेट्रोल पंप संचालक श्याम अग्रवाल ने बताया कि डोमिनोज फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करता है और हर 5-10 दिन में सिलेंडर लीकेज की शिकायत आती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे कभी-कभी 20 तक सिलेंडर रख लेते हैं। आउटलेट के अंदर मिले 12-13 सिलेंडर सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायरमैन राहुल राज ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले स्टाफ ने दो लीक सिलेंडर हटा दिए थे। जांच में आउटलेट के अंदर 12-13 अन्य सिलेंडर मिले। उन्होंने मैनेजर के कमरे में सिलेंडर रखने की बात को पूरी तरह असुरक्षित बताया। फायर विभाग ने चेतावनी दी कि इतने सिलेंडर एक जगह रखना PESO नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

अब अपार्टमेंटवासी और स्थानीय लोग इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि दुकान की जांच की जाए, लाइसेंस की पड़ताल हो और ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *