धनबाद जिले के बरवाअड्डा स्थित मोटोजेन शोरूम और पंडुकी बरवाअड्डा स्थित एचएन मोटर्स पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में की जा रही है। रांची और धनबाद ACB की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है। सूत्रों के अनुसार, ACB की टीम शोरूम से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान शोरूम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसीबी ने मंगलवार को स्निग्धा सिंह के नियंत्रण वाली टाटा मोटर्स और महिंद्रा से जुड़े छह शोरूम में छापेमारी शुरू की थी, जो बुधवार को भी जारी है। स्निग्धा सिंह इन शोरूम की निदेशक हैं और उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। वह आईएएस विनय कुमार चौबे के सहयोगी विनय सिंह की पत्नी हैं। स्निग्धा सिंह फिलहाल फरार चल रही हैं।गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में मंगलवार देर शाम धनबाद सहित राज्य के सात स्थानों पर ACB ने एक साथ छापेमारी की थी। धनबाद जिले के बरवाअड्डा स्थित मोटोजेन शोरूम और पंडुकी बरवाअड्डा स्थित एचएन मोटर्स पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में की जा रही है। रांची और धनबाद ACB की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल है। सूत्रों के अनुसार, ACB की टीम शोरूम से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान शोरूम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसीबी ने मंगलवार को स्निग्धा सिंह के नियंत्रण वाली टाटा मोटर्स और महिंद्रा से जुड़े छह शोरूम में छापेमारी शुरू की थी, जो बुधवार को भी जारी है। स्निग्धा सिंह इन शोरूम की निदेशक हैं और उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। वह आईएएस विनय कुमार चौबे के सहयोगी विनय सिंह की पत्नी हैं। स्निग्धा सिंह फिलहाल फरार चल रही हैं।गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में मंगलवार देर शाम धनबाद सहित राज्य के सात स्थानों पर ACB ने एक साथ छापेमारी की थी।


