पटना | एक्स्ट्रा-सी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एसीएडी प्रतियोगिताओं के संयुक्त परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। बिहार से सबसे अधिक पंजीकरण किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से अधिक भागीदारी रही। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों जैसे एसीएडी सीनियर, एसीएडी, एसीएडी प्लस और एसीएडी ग्लोबल में आयोजित किया गया था। प्रत्येक श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एसीएडी सीनियर श्रेणी में जैकब ब्रह्मकुलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धीरेंद्र त्रिपाठी दूसरे और श्री प्रकाश एस तीसरे स्थान पर रहे। एसीएडी श्रेणी में धैर्य पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। सप्तक गुप्ता दूसरे और गोपाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। एसीएडी प्लस श्रेणी में श्रद्धाश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निकिलेश गुडलूर दूसरे और समृद्धि सालगांवकर तीसरे स्थान पर रहीं। एसीएडी ग्लोबल श्रेणी में रामकृष्णन ने पहला स्थान हासिल किया। हरीश कामत दूसरे और समित कल्लियनपुर तीसरे स्थान पर रहे। पटना | एक्स्ट्रा-सी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित एसीएडी प्रतियोगिताओं के संयुक्त परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। बिहार से सबसे अधिक पंजीकरण किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों से अधिक भागीदारी रही। प्रतियोगिता को चार श्रेणियों जैसे एसीएडी सीनियर, एसीएडी, एसीएडी प्लस और एसीएडी ग्लोबल में आयोजित किया गया था। प्रत्येक श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एसीएडी सीनियर श्रेणी में जैकब ब्रह्मकुलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धीरेंद्र त्रिपाठी दूसरे और श्री प्रकाश एस तीसरे स्थान पर रहे। एसीएडी श्रेणी में धैर्य पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया। सप्तक गुप्ता दूसरे और गोपाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। एसीएडी प्लस श्रेणी में श्रद्धाश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निकिलेश गुडलूर दूसरे और समृद्धि सालगांवकर तीसरे स्थान पर रहीं। एसीएडी ग्लोबल श्रेणी में रामकृष्णन ने पहला स्थान हासिल किया। हरीश कामत दूसरे और समित कल्लियनपुर तीसरे स्थान पर रहे।


