बेगूसराय में ABVP कार्यकर्ता ने बांटीं शिक्षण सामग्री:अझौर पंचायत के जरूरतमंद बच्चों को मिला लाभ

बेगूसराय में ABVP कार्यकर्ता ने बांटीं शिक्षण सामग्री:अझौर पंचायत के जरूरतमंद बच्चों को मिला लाभ

बेगूसराय सदर प्रखंड के अझौर पंचायत में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नीमा चांदपुरा इकाई के मीडिया प्रभारी शशि राज उर्फ कालू के नेतृत्व में एक पहल की गई। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद बच्चों के बीच निःशुल्क कलम, कॉपी और किताबों का वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई। शशि राज ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने इसे जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने और उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का अपना छोटा सा प्रयास बताया। शशि राज ने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। उनका उद्देश्य था कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस पहल की स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। ग्रामीणों ने इसे प्रेरणादायक कदम बताते हुए शशि राज के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर नीमा चांदपुरा इकाई के कार्यकर्ता सुमित कुमार, अमन कुमार, पिंटू कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। बेगूसराय सदर प्रखंड के अझौर पंचायत में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नीमा चांदपुरा इकाई के मीडिया प्रभारी शशि राज उर्फ कालू के नेतृत्व में एक पहल की गई। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद बच्चों के बीच निःशुल्क कलम, कॉपी और किताबों का वितरण किया गया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई। शशि राज ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने इसे जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने और उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का अपना छोटा सा प्रयास बताया। शशि राज ने समाज के सक्षम लोगों से भी ऐसे कार्यों में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। उनका उद्देश्य था कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस पहल की स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। ग्रामीणों ने इसे प्रेरणादायक कदम बताते हुए शशि राज के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर नीमा चांदपुरा इकाई के कार्यकर्ता सुमित कुमार, अमन कुमार, पिंटू कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *