अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बेगूसराय में बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि 67 वें अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने प्रांत अधिवेशन व स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रांत मंत्री ने बताया कि इन तीनों प्रस्ताव पर आने वाले 1 साल तक विद्यार्थी परिषद योजना और कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता लाएगी। इसके साथ ही दो भाषण सत्र और खुले अधिवेशन के माध्यम से भी विभिन्न विषयों को प्रकाश में लाया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह के अवसर पर संपूर्ण बिहार में पाक्षिक कार्यक्रम आयोजित होगा। बेगूसराय में रक्तदान, प्रतियोगिता परीक्षा, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बिहार के सभी जिलों में छात्रावास सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ विद्यार्थी परिषद की ओर से पूरे साल भर राज्य भर में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नायकों के नाम पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें परिषद के कार्यकर्ता व अन्य छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। नगर मंत्री अजीत कुमार और नगर शाह मंत्री प्रहलाद कुमार ने कहा कि बेगूसराय में 7 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रांत एसएफडी संयोजक आशीष शांडिल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्की गौतम ने कहा कि आज के समय में देश के लिए जीने वालों की आवश्यकता है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बेगूसराय में बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि 67 वें अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने प्रांत अधिवेशन व स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रांत मंत्री ने बताया कि इन तीनों प्रस्ताव पर आने वाले 1 साल तक विद्यार्थी परिषद योजना और कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता लाएगी। इसके साथ ही दो भाषण सत्र और खुले अधिवेशन के माध्यम से भी विभिन्न विषयों को प्रकाश में लाया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह के अवसर पर संपूर्ण बिहार में पाक्षिक कार्यक्रम आयोजित होगा। बेगूसराय में रक्तदान, प्रतियोगिता परीक्षा, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बिहार के सभी जिलों में छात्रावास सर्वेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ विद्यार्थी परिषद की ओर से पूरे साल भर राज्य भर में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नायकों के नाम पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें परिषद के कार्यकर्ता व अन्य छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। नगर मंत्री अजीत कुमार और नगर शाह मंत्री प्रहलाद कुमार ने कहा कि बेगूसराय में 7 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रांत एसएफडी संयोजक आशीष शांडिल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्की गौतम ने कहा कि आज के समय में देश के लिए जीने वालों की आवश्यकता है। इसके लिए विद्यार्थी परिषद रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है।


