शेखपुरा में जानलेवा हमले के मामले में फरार युवक गिरफ्तार:जमीन विवाद में हथियार लहराया था; 2 पहले जेल भेजे गए, अन्य अब भी फरार

शेखपुरा में जानलेवा हमले के मामले में फरार युवक गिरफ्तार:जमीन विवाद में हथियार लहराया था; 2 पहले जेल भेजे गए, अन्य अब भी फरार

शेखपुरा जिले के मेहूस थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त पिंटू यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को माफो गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान हुई। पिंटू यादव माफो गांव निवासी रामाशीष यादव का पुत्र है। यह मामला तीन माह पहले माफो गांव में महज एक डिसमिल भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से संबंधित है। घटना के दौरान हथियार भी लहराए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार
मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्रत्येक प्राथमिकी में छह-छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने पहले ही 6 नवंबर को दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार
गिरफ्तार आरोपी पिंटू यादव को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, क्योंकि आरोपी गिरफ्तारी के भय से छुपकर रह रहे हैं। शेखपुरा जिले के मेहूस थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त पिंटू यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को माफो गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के दौरान हुई। पिंटू यादव माफो गांव निवासी रामाशीष यादव का पुत्र है। यह मामला तीन माह पहले माफो गांव में महज एक डिसमिल भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट से संबंधित है। घटना के दौरान हथियार भी लहराए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार
मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्रत्येक प्राथमिकी में छह-छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने पहले ही 6 नवंबर को दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार
गिरफ्तार आरोपी पिंटू यादव को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले के अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, क्योंकि आरोपी गिरफ्तारी के भय से छुपकर रह रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *