बांका जिले के रजौन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। बबलू यादव के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के छोटी घुटिया गांव निवासी अमृत यादव के पुत्र बबलू यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बालू तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई गंभीर मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि बबलू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच निकलता था। पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के साथ-साथ चिन्हित स्थानों और दुकानों पर भी लगातार दबिश दे रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटी घुटिया गांव में छापेमारी कर बबलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के साथ एसआई संजय कुमार सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे बांका जेल भेज दिया गया है। बांका जिले के रजौन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया। बबलू यादव के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के छोटी घुटिया गांव निवासी अमृत यादव के पुत्र बबलू यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बालू तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई गंभीर मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही
थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि बबलू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। वह बार-बार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच निकलता था। पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के साथ-साथ चिन्हित स्थानों और दुकानों पर भी लगातार दबिश दे रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटी घुटिया गांव में छापेमारी कर बबलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के साथ एसआई संजय कुमार सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे बांका जेल भेज दिया गया है।


