मुजफ्फरपुर में फरार बस संचालक गिरफ्तार:घर से बरामद हुआ था स्मैक, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर में फरार बस संचालक गिरफ्तार:घर से बरामद हुआ था स्मैक, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत सफलता हासिल की है। अहियापुर थाना क्षेत्र के स्मैक माफिया और बस संचालक मुकेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कई साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश जैतपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुकेश उपाध्याय को धर दबोचा। फिनाइल की गोलियां बरामद हुई थी मुकेश उपाध्याय अहियापुर थाना कांड संख्या 592/22 (दिनांक 07.07.2022) में लंबे समय से वांछित था। पहले उसके घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्मैक, स्मैक बनाने का कच्चा माल, भांग और फिनाइल की गोलियां बरामद हुई थी। इसके अलावा, मौके से बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण, मोबाइल, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, डिजिटल तराजू, टेपिंग मशीन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य बदमाश को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुकेश उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पूरे नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है। नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा और पुलिस इस अवैध कारोबार के अन्य तारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत सफलता हासिल की है। अहियापुर थाना क्षेत्र के स्मैक माफिया और बस संचालक मुकेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कई साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश जैतपुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुकेश उपाध्याय को धर दबोचा। फिनाइल की गोलियां बरामद हुई थी मुकेश उपाध्याय अहियापुर थाना कांड संख्या 592/22 (दिनांक 07.07.2022) में लंबे समय से वांछित था। पहले उसके घर पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में स्मैक, स्मैक बनाने का कच्चा माल, भांग और फिनाइल की गोलियां बरामद हुई थी। इसके अलावा, मौके से बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण, मोबाइल, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, डिजिटल तराजू, टेपिंग मशीन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य बदमाश को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुकेश उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पूरे नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है। नगर एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान जारी रहेगा और पुलिस इस अवैध कारोबार के अन्य तारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *