मधुबनी की साहरघाट थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेनीपट्टी अनुमंडल के टॉप-10 अपराधियों में शामिल इस अभियुक्त को गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामहित यादव का पुत्र और गंगौर, हरलाखी थाना, मधुबनी का निवासी है। वह साहरघाट थाना कांड संख्या 95/25 में फरार चल रहा था। पुलिस को बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि नरेश यादव गंगौर चौक के पास मौजूद है। त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया इसके बाद साहरघाट थानाध्यक्ष ने हरलाखी थाना को सूचित करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस को यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि यह गिरफ्तारी 19 जुलाई 2025 को दर्ज एक मामले से संबंधित है। उस दिन साहरघाट थाना को सूचना मिली थी कि हरलाखी की तरफ से एक तस्कर ट्रैक्टर पर बालू के नीचे छिपाकर भारी मात्रा में गांजा ले जा रहा है। सूचना के आधार पर साहरघाट थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित कर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर सहित एक अभियुक्त को पकड़ा था। ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदे बालू को हटाने के बाद विधिवत तलाशी ली गई दंडाधिकारी की उपस्थिति में ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदे बालू को हटाने के बाद विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 301.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया था। उस समय मनीष कुमार गिरी नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर साहरघाट थाना कांड संख्या 95/25 में संबंधित धाराओं के तहत कुल 8 प्राथमिक अभियुक्तों पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी नरेश यादव पर शराब तस्करी के भी कई मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी टीम में साहरघाट थानाध्यक्ष अनि राकेश कुमार रौशन, पुअनि नवीन कुमार, महिला सिपाही संध्या कुमारी (268) और महिला सिपाही/गृह रक्षक पूजा कुमारी शामिल थीं। मधुबनी की साहरघाट थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेनीपट्टी अनुमंडल के टॉप-10 अपराधियों में शामिल इस अभियुक्त को गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामहित यादव का पुत्र और गंगौर, हरलाखी थाना, मधुबनी का निवासी है। वह साहरघाट थाना कांड संख्या 95/25 में फरार चल रहा था। पुलिस को बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि नरेश यादव गंगौर चौक के पास मौजूद है। त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया इसके बाद साहरघाट थानाध्यक्ष ने हरलाखी थाना को सूचित करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस को यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि यह गिरफ्तारी 19 जुलाई 2025 को दर्ज एक मामले से संबंधित है। उस दिन साहरघाट थाना को सूचना मिली थी कि हरलाखी की तरफ से एक तस्कर ट्रैक्टर पर बालू के नीचे छिपाकर भारी मात्रा में गांजा ले जा रहा है। सूचना के आधार पर साहरघाट थानाध्यक्ष ने एक टीम गठित कर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर सहित एक अभियुक्त को पकड़ा था। ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदे बालू को हटाने के बाद विधिवत तलाशी ली गई दंडाधिकारी की उपस्थिति में ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदे बालू को हटाने के बाद विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें कुल 301.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया था। उस समय मनीष कुमार गिरी नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर साहरघाट थाना कांड संख्या 95/25 में संबंधित धाराओं के तहत कुल 8 प्राथमिक अभियुक्तों पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी नरेश यादव पर शराब तस्करी के भी कई मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी टीम में साहरघाट थानाध्यक्ष अनि राकेश कुमार रौशन, पुअनि नवीन कुमार, महिला सिपाही संध्या कुमारी (268) और महिला सिपाही/गृह रक्षक पूजा कुमारी शामिल थीं।


