शेखपुरा में जानलेवा हमले का फरार आरोपी अरेस्ट:4 आपराधिक मामले दर्ज, राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हुई थी झड़प

शेखपुरा में जानलेवा हमले का फरार आरोपी अरेस्ट:4 आपराधिक मामले दर्ज, राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हुई थी झड़प

शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कारू यादव सिंझौड़ी गांव निवासी वीरेश यादव का पुत्र बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि छठियारा पंचायत के मुखिया मनोज यादव और गिरफ्तार कारू यादव के बीच कई वर्षों से राजनीतिक वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण गत शिवरात्रि के दिन दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष की ओर से मुखिया के भतीजे घनश्याम यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारू यादव को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी कारू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कारू यादव सिंझौड़ी गांव निवासी वीरेश यादव का पुत्र बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व करंडे थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि छठियारा पंचायत के मुखिया मनोज यादव और गिरफ्तार कारू यादव के बीच कई वर्षों से राजनीतिक वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण गत शिवरात्रि के दिन दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल 5 लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष की ओर से मुखिया के भतीजे घनश्याम यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक इस मामले में दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारू यादव को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *