शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी गंगा यादव उर्फ गागा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कपासी गांव स्थित एक अस्पताल भवन से पकड़ा गया, जहां वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मना रहा था। गिरफ्तार आरोपी छठियारा गांव निवासी भुनेश्वर यादव का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गंगा यादव मारपीट और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ करंडे थाने में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने गंगा यादव के खिलाफ जारी किया था वारंट पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने गंगा यादव के खिलाफ इस्तहार वारंट जारी किया था, जिसके बाद से वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। पुलिस पहले भी उसे पकड़ने के कई प्रयास कर चुकी थी। गुप्त सूचना मिली थी कि वह कपासी गांव के एक अस्पताल भवन में छिपा हुआ है और दोस्तों के साथ जश्न मना रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर छापा मारा और फरार आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा। करंडे थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी गंगा यादव उर्फ गागा यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कपासी गांव स्थित एक अस्पताल भवन से पकड़ा गया, जहां वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मना रहा था। गिरफ्तार आरोपी छठियारा गांव निवासी भुनेश्वर यादव का पुत्र बताया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गंगा यादव मारपीट और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ करंडे थाने में मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट ने गंगा यादव के खिलाफ जारी किया था वारंट पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने गंगा यादव के खिलाफ इस्तहार वारंट जारी किया था, जिसके बाद से वह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। पुलिस पहले भी उसे पकड़ने के कई प्रयास कर चुकी थी। गुप्त सूचना मिली थी कि वह कपासी गांव के एक अस्पताल भवन में छिपा हुआ है और दोस्तों के साथ जश्न मना रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर छापा मारा और फरार आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


