किशनगंज में रेप मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता का पति घर से रहता है बाहर, अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम

किशनगंज में रेप मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता का पति घर से रहता है बाहर, अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने वारदात को दिया अंजाम

किशनगंज महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कासटोला निवासी रामनारायण के रूप में हुई है। यह कार्रवाई महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को उसके घर के पास से ही पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला थाना में कांड संख्या 7/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला जनवरी माह में दर्ज हुआ था। पीड़िता ने महिला थाने में की थी शिकायत प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता का पति घर से बाहर रहता है। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से था बाहर मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी फरार हो गया था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की और गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा, “हमारी टीम ने आरोपी के फरार होने के बावजूद उसे ट्रैक किया और उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।” किशनगंज महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कासटोला निवासी रामनारायण के रूप में हुई है। यह कार्रवाई महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को उसके घर के पास से ही पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला थाना में कांड संख्या 7/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला जनवरी माह में दर्ज हुआ था। पीड़िता ने महिला थाने में की थी शिकायत प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता का पति घर से बाहर रहता है। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से था बाहर मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद ही आरोपी फरार हो गया था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की और गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप सोमवार को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा, “हमारी टीम ने आरोपी के फरार होने के बावजूद उसे ट्रैक किया और उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *