भोजपुर जिले की उदवंतनगर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा निवासी नीतीश गुप्ता के रूप में हुई है। उसे शनिवार को जैतपुरा से पकड़ा गया। केस के अनुसंधान अधिकारी (IO) नीतीश कुमार ने बताया कि उदवंतनगर थाने में वर्ष 2021 में कांड संख्या 521/21 दर्ज किया गया था। यह मामला हेरोइन तस्करी से संबंधित था, जिसमें कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नीतीश गुप्ता इस मामले में गिरफ्तार होने वाला चौथा आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भोजपुर जिले की उदवंतनगर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा निवासी नीतीश गुप्ता के रूप में हुई है। उसे शनिवार को जैतपुरा से पकड़ा गया। केस के अनुसंधान अधिकारी (IO) नीतीश कुमार ने बताया कि उदवंतनगर थाने में वर्ष 2021 में कांड संख्या 521/21 दर्ज किया गया था। यह मामला हेरोइन तस्करी से संबंधित था, जिसमें कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें एक अज्ञात व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नीतीश गुप्ता इस मामले में गिरफ्तार होने वाला चौथा आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


