शेखपुरा में अपहरण मामले में फरार आरोपी अरेस्ट:एक महीने पहले 10वीं की छात्रा का किया था अपहरण, लड़की दस दिन पहले मिली

शेखपुरा में अपहरण मामले में फरार आरोपी अरेस्ट:एक महीने पहले 10वीं की छात्रा का किया था अपहरण, लड़की दस दिन पहले मिली

शेखपुरा के जयरामपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तेतारपुर गांव निवासी धर्मराज कुमार के रूप में हुई है, जो बिरजू पासवान का पुत्र है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर तेतारपुर गांव में की गई। जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि लगभग एक महीने पहले युवक ने घर से स्कूल जा रही 10वीं कक्षा की छात्रा का रास्ते से अपहरण कर लिया था। लड़की के पिता ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी ने लड़की को कोलकाता में छिपा कर रखा था। पुलिस के लगातार दबाव के चलते अपहर्ता ने दस दिन पहले किशोरी को छोड़ दिया था, लेकिन वह खुद फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दो दिन पहले अपने घर तेतारपुर वापस आया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा के जयरामपुर थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तेतारपुर गांव निवासी धर्मराज कुमार के रूप में हुई है, जो बिरजू पासवान का पुत्र है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर तेतारपुर गांव में की गई। जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक पीयूष कुमार ने बताया कि लगभग एक महीने पहले युवक ने घर से स्कूल जा रही 10वीं कक्षा की छात्रा का रास्ते से अपहरण कर लिया था। लड़की के पिता ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी ने लड़की को कोलकाता में छिपा कर रखा था। पुलिस के लगातार दबाव के चलते अपहर्ता ने दस दिन पहले किशोरी को छोड़ दिया था, लेकिन वह खुद फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दो दिन पहले अपने घर तेतारपुर वापस आया है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *