वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

भास्कर न्यूज | लुधियाना महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भगवान भोलेनाथ का अत्यंत भव्य और विधिवत रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। धार्मिक मर्यादाओं और परंपराओं के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान के दौरान पं. मोहित शास्त्री ने विशेष रूप से उपस्थित होकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक संपन्न कराया। दूध, दही, शहद और गंगाजल की धाराओं के बीच शिव चालीसा और मंत्रों की गूंज ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हुए परिवार व समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रधान बिट्टू गुंबर के साथ राजू गुंबर, ईशान गुंबर, रोहित गुंबर, अंजलि गुंबर, मुस्कान गुंबर, शगुन गुंबर, अनिष्ट गुंबर, सोनू यादव, देवट गुंबर और आर्यन गोगना सहित अन्य सदस्यों ने अपना विशेष योगदान दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *