Abhishek Sharma T20I Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में रिकॉर्ड अर्धशतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
तोड़ डाला सूर्या का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने इस पारी के दौरान फिल साल्ट और एविन लुईस के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव का भी एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। सूर्यकुमार यादव, फिल साल्ट और एविन लुईस अब तक 7-7 बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन तक पहुंचने में सफल रहे हैं। अभिषेक शर्मा इन तीनों से आगे निकल गए हैं और 8वीं बार यह कारनामा कर दिया।
इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 23-23 गेंदों में अर्धशतक जड़े थे।
ईशान-संजू ने किया निराश
इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद करीब दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक छोर पर अभिषेक शर्मा टिके रहे और उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम को संभालते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की। यह अर्धशतक कई महीनों बाद भारतीय टीम के लिए खास साबित हुआ।
आपको बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरने से पहले यह आखिरी टी20 सीरीज खेलने का मौका मिल रहा है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी सीधे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में उतरेगी। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को करेगी, जहां सूर्या एंड कंपनी USA से भिड़ेगी। 15 फरवरी को भारत का बहुप्रतीक्षित मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।


