भिंड| कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने छात्रों की अपार आईडी के स्टेटस की बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक शत-प्रतिशत प्रवेश होना चाहिए।


