भिवानी पहुंचे AAP प्रदेशाध्यक्ष:सुशील गुप्ता बोले- हरियाणा में सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

भिवानी पहुंचे AAP प्रदेशाध्यक्ष:सुशील गुप्ता बोले- हरियाणा में सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता भिवानी पहुंचे। यहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व पुराने तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हरियाणा में होने वाले नगर निगम के चुनाव आम आदमी पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। जिसकी तैयारी कर ली है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में अपराध बढ़ा है। जेल में बैठे अपराधी फिरौती मांग रहे हैं। वहीं हरियाणा में आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने आप पार्टी की सारी सरकार को जेल में भेजने का काम किया। अरविंद कजरीवाल को जेल भेजा पर डरा नहीं, शेर का बच्चा था बिका नहीं, झुका नहीं और वो बेरी हुए। हरियाणा में अरविंद कजरीवाल का सक्रिय नहीं होने पर कहा कि पूरे देश की जिम्मेवारी अरविंद कजरीवाल पर है। वे पंजाब, गुजरात, गोवा, जम्मू कश्मीर तमिलनाड़ू देख रहे हैं, जल्द हरियाणा में भी आएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *