परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह:बोले- सकरी गलियों में आग से निपटने के हो पर्याप्त इंतजाम, दिन भर रहा तांता

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे आप सांसद संजय सिंह:बोले- सकरी गलियों में आग से निपटने के हो पर्याप्त इंतजाम, दिन भर रहा तांता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने लिसाड़ीगेट के किदवई नगर में अग्निकांड में एक साथ छह लोगों को खोने वाले परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। दिनभर यहां राजनीतिक दलों के लोगों का आना जाना लगा रहा। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। पहले एक नजर अग्निकांड पर
लिसाड़ीगेट के किदवई नगर निवासी इकबाल अहमद के दो मंजिला मकान में सोमवार शाम उस वक्त आग लग गई, जब परिवार के सभी पुरुष नमाज पढ़ने गए थे और घर पर केवल महिलाएं व बच्चे थे। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। हादसे में छह छह माह की दो जुड़वा बच्चियों समेत छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। दो बच्चों के पिता आप नेता
इस अग्निकांड में कुल छह लोगों महिला रुखसार के अलावा अकदस, अनाबिया, इनायत, महविश और हम्माद की जान चली गई। महविश और हम्माद के पिता फारूख किदवई हैं जो आम आदमी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं। पार्टी नेताओं को जैसे ही पता चला, उन्होंने फोन पर फारूख को सांत्वना दी। दोपहर में राज्यसभा सांसद संजय सिंह बिना देरी किए मेरठ पहुंच गए और पीड़ित परिवार से मिले। पार्टी हर संभव मदद को तैयार
आप सांसद ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी फारूख किदवई व उनके परिवार के साथ खड़ी है। बहुत बड़ा दुख परिवार पर टूटा है। इसकी भरपाई किसी भी तरह नहीं की जा सकती। इसके बावजूद पार्टी से हर संभव मदद पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी। शासन-प्रशासन करे मदद, जांच हो
सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो नुकसान इस परिवार का हुआ है, उसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं हो सकती। फिर भी सरकार आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करे ताकि यह परिवार दोबारा से अपने पैर पर खड़ा हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन हादसे की जांच कराए। यह पता चलना चाहिए कि आग लगी तो कैसे। हादसे वाले घर को भी देखा
राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार दोपहर पार्टी के प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ किदवई नगर पहुंचे। जाते ही उन्होंने पहले उस घर को देखा, जहां यह हादसा हुआ। हालांकि सील होने के कारण वह घर के अंदर नहीं जा सके। इसके बाद वह परिवार के लोगों से भी मिले। आग बुझाने के हों पर्याप्त इंतजाम
संजय सिंह ने कहा कि किदवई नगर जैसे शहर में काफी इलाके ऐसे हैं, जिनके रास्ते सकरे हैं। यहां बड़ी आबादी रहती हैं। ऐसे में अग्नि सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर प्रशासन को काम करना चाहिए। जिस तरह की जानकारी मिली है, उसके अनुसार फायर ब्रिगेड समय पर मदद शुरु नहीं कर सकी। इसकी बड़ी वजह यहां के सकरे रास्ते बताए गए हैं। इन स्थिति में प्रशासन को ऐसे इंतजाम करने चाहिए ताकि आग की घटनाओं में तत्काल मदद मिल जाए। सपा विधायक भी मिलने पहुंचे
रात से ही सांत्वना देने वालों का घर व अस्पताल में तांता लगा हुआ था। सुबह जनाजे उठे तो कब्रिस्तान में सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी, शहर अध्यक्ष आदिल चौधरी, सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु सिद्धार्थ, आदिल अंसारी, सौरभ अग्रवाल, बाबर चौहान खरदौनी के अलावा व्यापारी नेता जीतू सिंह नागपाल भी मौजूद रहे। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद भी यहां मौजूद रहे। इसके बाद सपा विधायक शाहिद मंजूर, बसपा नेता इमरान याकूब कुरैशी भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *