कार में बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर,मौत:ईद की खरीदारी कर लौट रहा था, कार चालक फरार

कार में बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर,मौत:ईद की खरीदारी कर लौट रहा था, कार चालक फरार

कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा विज्ञान नगर फ्लाईओवर पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब 10 फीट तक उछलकर नीचे गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डडवाड़ा स्टेशन निवासी 33 वर्षीय इरफ़ान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इरफ़ान ईद की खरीदारी करने के लिए सिटी मॉल गया था और देर रात घर लौटते समय यह हादसा हो गया। चचेरे भाई असलम ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद राहगीरों की मदद से घायल इरफ़ान को तुरंत एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इरफान शादीशुदा था उसके तीन बच्चे हैं मृतक अन्नपूर्णा रसोई में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर विज्ञान नगर थाना पुलिस एमबीएस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे के बाद फरार कार चालक की पहचान के लिए पुलिस फ्लाईओवर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *