रेउना थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरुवार को 20 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर दिवली को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उसकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति का ध्यान रखा जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने की योजना बनाई थी। रेउना थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर ध्यान रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


