सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक अजब मामला देखने को मिला,जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और करीब आधे घंटे तक पोल से बांधकर बंधक बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चलाने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। लेकिन उसकी यह कोशिश उस पर भारी पड़ गई। जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगी, उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर बिजली के पोल से बांध दिया और उसके साथ दोबारा मारपीट की। वहीं, युवती को घर के अंदर बंद कर दिया गया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक अजब मामला देखने को मिला,जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी और करीब आधे घंटे तक पोल से बांधकर बंधक बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चलाने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। लेकिन उसकी यह कोशिश उस पर भारी पड़ गई। जैसे ही मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगी, उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने युवक को रस्सी से बांधकर बिजली के पोल से बांध दिया और उसके साथ दोबारा मारपीट की। वहीं, युवती को घर के अंदर बंद कर दिया गया। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।


