गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान DJ पर डांस के दौरान चली गोली एक युवक लग गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान मठिया गांव निवासी शिवनाथ राम का बेटा सुनील कुमार (21) के रूप में किया गया। रविवार को मठिया गांव निवासी बिट्टू साह के घर बारात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारातियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी डीजे की तेज धुन पर नाच रहे थे। पड़ोस में हो रही शादी में शामिल होने के लिए सुनील भी गया था। इसी दौरान, डांस के दौरान किसी ने सुनील को पेट में गोली मार दी जिससे गोली आर पार हो गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया है 50% बचने का चांस है घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शादी समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की है और तीन संदिग्ध लोगों को डिटेन की गई है। फिलहाल पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीजे पर डांस के दौरान गोली चलने की इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में जख्मी युवक का पिता शिव नाथ राम ने बताया कि पड़ोस में बारात आई थी। जहां वह भी गया था बाद में हम लोगो को सूचना मिली कि उसको गोली लग गई है। डॉक्टर ने बताया हैं 50% बचने का चांस है। 25 तारीख के बाद मुंबई जाने वाला था वह मुंबई में JCB चलाने का काम करता है जो छठ में घर आया था। 25 तारीख के बाद वह मुंबई जाने वाला था। इसी बीच यह घटना हो गई। इस संदर्भ में सदर SDPO प्रांजल ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में एक युवक को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर युवक को गोली कैसे लगी खुद से या फिर किसी अन्य लोगों द्वारा मारी गई है ये जांच के बाद हो स्पष्ट हो पायेगा। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान DJ पर डांस के दौरान चली गोली एक युवक लग गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान मठिया गांव निवासी शिवनाथ राम का बेटा सुनील कुमार (21) के रूप में किया गया। रविवार को मठिया गांव निवासी बिट्टू साह के घर बारात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारातियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी डीजे की तेज धुन पर नाच रहे थे। पड़ोस में हो रही शादी में शामिल होने के लिए सुनील भी गया था। इसी दौरान, डांस के दौरान किसी ने सुनील को पेट में गोली मार दी जिससे गोली आर पार हो गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया है 50% बचने का चांस है घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शादी समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की है और तीन संदिग्ध लोगों को डिटेन की गई है। फिलहाल पुलिस गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। डीजे पर डांस के दौरान गोली चलने की इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में जख्मी युवक का पिता शिव नाथ राम ने बताया कि पड़ोस में बारात आई थी। जहां वह भी गया था बाद में हम लोगो को सूचना मिली कि उसको गोली लग गई है। डॉक्टर ने बताया हैं 50% बचने का चांस है। 25 तारीख के बाद मुंबई जाने वाला था वह मुंबई में JCB चलाने का काम करता है जो छठ में घर आया था। 25 तारीख के बाद वह मुंबई जाने वाला था। इसी बीच यह घटना हो गई। इस संदर्भ में सदर SDPO प्रांजल ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में एक युवक को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर युवक को गोली कैसे लगी खुद से या फिर किसी अन्य लोगों द्वारा मारी गई है ये जांच के बाद हो स्पष्ट हो पायेगा।


