अरवल में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौत:किंजर-कुर्था पथ पर हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

अरवल में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौत:किंजर-कुर्था पथ पर हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा किंजर-कुर्था पथ (एसएच 69) पर चनौरापर गांव के समीप हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के ग्रामीणों और परिजनों की मदद से किंजर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान किंजर थाना क्षेत्र के चनौरापर गांव निवासी सूर्य देव मांझी के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर किंजर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ जांच कर रही है। अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा किंजर-कुर्था पथ (एसएच 69) पर चनौरापर गांव के समीप हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के ग्रामीणों और परिजनों की मदद से किंजर उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान किंजर थाना क्षेत्र के चनौरापर गांव निवासी सूर्य देव मांझी के 28 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर किंजर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *