समस्तीपुर-पटना मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। डायल-112 की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक युवक रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान जंगदाहा की ओर से जा रही ट्रक की चपेट में आ गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक पैर कुचल जाने के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन करके उसे काटना पड़ा।
जांच में जुटी पुलिस डायल-112 के पदाधिकारी ने बताया कि रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। युवक की हालत गंभीर है, डॉक्टरों ने एक पैर काटकर अलग कर दिया है। बुरी तरह के कुचला गया था। पहचान की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। । समस्तीपुर-पटना मार्ग पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। डायल-112 की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक युवक रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान जंगदाहा की ओर से जा रही ट्रक की चपेट में आ गया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक पैर कुचल जाने के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन करके उसे काटना पड़ा।
जांच में जुटी पुलिस डायल-112 के पदाधिकारी ने बताया कि रोड क्रॉस करने के दौरान हादसा हुआ है। युवक की हालत गंभीर है, डॉक्टरों ने एक पैर काटकर अलग कर दिया है। बुरी तरह के कुचला गया था। पहचान की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। ।


