चलती ट्रेन में चढ़ रहा था युवक, गिरकर घायल:बेगूसराय में रुकी थी भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस, सामान लेने प्लेटफार्म पर उतरे थे यात्री

चलती ट्रेन में चढ़ रहा था युवक, गिरकर घायल:बेगूसराय में रुकी थी भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस, सामान लेने प्लेटफार्म पर उतरे थे यात्री

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पर युवक गिर गया। ट्रेन प्लेटफार्म से चल चुकी थी। स्पीड तेज हो गई, इसी दौरान एक युवक दौड़ते हुए चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया। मौके पर तैनात आरपीएफ कर्मी दौड़े और उसे उठाया। घायल यात्री भागलपुर के रहने वाले हैं। जो नवगछिया से समस्तीपुर जा रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वे कुछ खाने का सामान लाने प्लेटफार्म पर उतरे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज 15553 अप भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस बेगूसराय प्लेटफार्म नंबर-1 पर 10.31 बजे आई और 10.34 बजे प्रस्थान करने लगी। इसी दौरान हादसा हुआ। गाड़ी रुकवाकर यात्री को बैठाया गया मौके पर मौजूद आरपीएफ के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को प्लेटफार्म के अंदर जाने से बचाया गया। यात्री की पहचान भागलपुर जिले के परशुरामपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के बेटे अजित कुमार (44) के रूप में हुई है। बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही उतरकर स्टॉल से कुछ खरीद रहा था। इसी दौरान गाड़ी खुल जाने पर दौड़कर चढ़ने की कोशिश में बैलेंस बिगड़ा और प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। उसके माथे पर हल्की चोट लगी है, हल्का खून निकल रहा था। लेकिन तत्परता से जान बच गई। इस दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई थी तो वाकी टॉकी पर बोलकर गाड़ी को रुकवाया गया। घायल को ट्रेन में बैठाया गया। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पर युवक गिर गया। ट्रेन प्लेटफार्म से चल चुकी थी। स्पीड तेज हो गई, इसी दौरान एक युवक दौड़ते हुए चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया। मौके पर तैनात आरपीएफ कर्मी दौड़े और उसे उठाया। घायल यात्री भागलपुर के रहने वाले हैं। जो नवगछिया से समस्तीपुर जा रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वे कुछ खाने का सामान लाने प्लेटफार्म पर उतरे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज 15553 अप भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस बेगूसराय प्लेटफार्म नंबर-1 पर 10.31 बजे आई और 10.34 बजे प्रस्थान करने लगी। इसी दौरान हादसा हुआ। गाड़ी रुकवाकर यात्री को बैठाया गया मौके पर मौजूद आरपीएफ के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को प्लेटफार्म के अंदर जाने से बचाया गया। यात्री की पहचान भागलपुर जिले के परशुरामपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह के बेटे अजित कुमार (44) के रूप में हुई है। बेगूसराय स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही उतरकर स्टॉल से कुछ खरीद रहा था। इसी दौरान गाड़ी खुल जाने पर दौड़कर चढ़ने की कोशिश में बैलेंस बिगड़ा और प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। उसके माथे पर हल्की चोट लगी है, हल्का खून निकल रहा था। लेकिन तत्परता से जान बच गई। इस दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई थी तो वाकी टॉकी पर बोलकर गाड़ी को रुकवाया गया। घायल को ट्रेन में बैठाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *