कपूरथला में युवक पर धारदार हथियार से हमला:अस्पताल ले जाते समय दोबारा वार, घटना का CCTV आया सामने, पानी भरने को लेकर विवाद

कपूरथला में युवक पर धारदार हथियार से हमला:अस्पताल ले जाते समय दोबारा वार, घटना का CCTV आया सामने, पानी भरने को लेकर विवाद

कपूरथला की सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के सदर बाजार में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले में फरीद सराय निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर लोधी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जब घायल अजय कुमार को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में हमलावरों ने उन पर दोबारा हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। बाद में उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *