भोजपुर में युवक पर चाकू से हमला:नानी के घर जा रहा था, पुराने विवाद में रास्ते में घेरकर बदमाश ने किया वार

भोजपुर में युवक पर चाकू से हमला:नानी के घर जा रहा था, पुराने विवाद में रास्ते में घेरकर बदमाश ने किया वार

भोजपुर में पूर्व के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर में एडमिट कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के बिछियावं गांव स्थित बरखंडी बाबा के पास की है। घायल की पहचान चांदी इलाके के सुंदरा गांव निवासी सोनू कुमार(19) के तौर पर हुई है। सोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले कुंदन से झगड़ हुआ था। उसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। बुधवार को अपने घर से ननिहाल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुंदन मिला। दोनों के बीच कहासुनी होनी लगी। विवाद बढ़ने पर नाक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घायल ने कुंदन पर हमला करने का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भोजपुर में पूर्व के विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर में एडमिट कराया गया है। घटना संदेश थाना क्षेत्र के बिछियावं गांव स्थित बरखंडी बाबा के पास की है। घायल की पहचान चांदी इलाके के सुंदरा गांव निवासी सोनू कुमार(19) के तौर पर हुई है। सोनू ने बताया कि कुछ दिन पहले कुंदन से झगड़ हुआ था। उसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। बुधवार को अपने घर से ननिहाल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुंदन मिला। दोनों के बीच कहासुनी होनी लगी। विवाद बढ़ने पर नाक पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घायल ने कुंदन पर हमला करने का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *