हाइवा की चपेट में आया ऑटो सवार युवक, पैर कुचला:जमुई में बीमार भतीजी को अस्पताल लाते समय हादसा, कॉर्नर में था बैठा

हाइवा की चपेट में आया ऑटो सवार युवक, पैर कुचला:जमुई में बीमार भतीजी को अस्पताल लाते समय हादसा, कॉर्नर में था बैठा

जमुई के निमारंग के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो के किनारे बैठे युवक के पैर को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को परिजनों ने जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के पैर में गंभीर चोट आई है, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के जितझींगोई गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। परिवार के सभी सदस्य ऑटो में थे सवार परिजनों ने बताया कि सुजीत कुमार अपनी बीमार भतीजी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ला रहे थे। परिवार के सभी सदस्य ऑटो में सवार थे। यात्रा के दौरान सुजीत कुमार ऑटो के किनारे बैठे थे और उनका एक पैर थोड़ा बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान निमारंग के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ऑटो के बेहद करीब से गुजरी। हाइवा का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हाइवा की सीधी टक्कर ऑटो से नहीं हुई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। CCTV खंगाल रही पुलिस स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस फरार हाइवा की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोगों ने पुलिस से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जमुई के निमारंग के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो के किनारे बैठे युवक के पैर को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को परिजनों ने जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के पैर में गंभीर चोट आई है, हालांकि उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के जितझींगोई गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। परिवार के सभी सदस्य ऑटो में थे सवार परिजनों ने बताया कि सुजीत कुमार अपनी बीमार भतीजी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ला रहे थे। परिवार के सभी सदस्य ऑटो में सवार थे। यात्रा के दौरान सुजीत कुमार ऑटो के किनारे बैठे थे और उनका एक पैर थोड़ा बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान निमारंग के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ऑटो के बेहद करीब से गुजरी। हाइवा का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हाइवा की सीधी टक्कर ऑटो से नहीं हुई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। CCTV खंगाल रही पुलिस स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस फरार हाइवा की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोगों ने पुलिस से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *