गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी राम साहेब पासवान की 50 वर्षीय पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई जय राम पासवान (40 वर्षीय, स्व. विपत पासवान के बेटे) के साथ बेटी की शादी के लिए लड़का देखने सिधवलिया गई थीं। ओवरब्रिज के पास ट्रक ने मारी टक्कर सिधवलिया से वापस लौटते समय महमदपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक सोना देवी को कुचलते हुए भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में महिला का भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया गांव निवासी राम साहेब पासवान की 50 वर्षीय पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। वह अपने चचेरे भाई जय राम पासवान (40 वर्षीय, स्व. विपत पासवान के बेटे) के साथ बेटी की शादी के लिए लड़का देखने सिधवलिया गई थीं। ओवरब्रिज के पास ट्रक ने मारी टक्कर सिधवलिया से वापस लौटते समय महमदपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद ट्रक सोना देवी को कुचलते हुए भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


