नालंदा में शुक्रवार को एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव का है। मृतक की पहचान नगमा गांव के रहने वाले सुखदेव प्रसाद के बेटे 38 साल के संजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि घर में खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे घर से आधा किलोमीटर दूर खलिहान में धान की रखवाली करने गया था, जिसके बाद सुबह वापस नहीं लौटा। खलिहान जाकर देखा तो उसका शव पुआल के बीच पड़ा हुआ था। मृतक का बांया हाथ टूटा मिला, मोबाइल भी गायब परिवार का आरोप है कि संजीत कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उनके साथ मारपीट भी किया गया है। बदमाशों ने संजीत के साथ मारपीट कर उसका बांया हाथ भी तोड़ दिया जबकि पॉकेट में रखा मोबाइल को भी गायब है। हालांकि हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। संजीत चार पहिया वाहन चलाने का काम करता था एवं गांव में ही उसने पोल्ट्री फॉर्म खोल रखा था। मानपुर SHO बोले- कुछ लोग ठंड, कुछ ने हत्या की आशंका जताई वहीं इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि कुछ लोग ठंड लगने से जबकि कुछ लोग किसी के द्वारा हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। परिवार के द्वारा अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। नालंदा में शुक्रवार को एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव का है। मृतक की पहचान नगमा गांव के रहने वाले सुखदेव प्रसाद के बेटे 38 साल के संजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि घर में खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे घर से आधा किलोमीटर दूर खलिहान में धान की रखवाली करने गया था, जिसके बाद सुबह वापस नहीं लौटा। खलिहान जाकर देखा तो उसका शव पुआल के बीच पड़ा हुआ था। मृतक का बांया हाथ टूटा मिला, मोबाइल भी गायब परिवार का आरोप है कि संजीत कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उनके साथ मारपीट भी किया गया है। बदमाशों ने संजीत के साथ मारपीट कर उसका बांया हाथ भी तोड़ दिया जबकि पॉकेट में रखा मोबाइल को भी गायब है। हालांकि हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। संजीत चार पहिया वाहन चलाने का काम करता था एवं गांव में ही उसने पोल्ट्री फॉर्म खोल रखा था। मानपुर SHO बोले- कुछ लोग ठंड, कुछ ने हत्या की आशंका जताई वहीं इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि कुछ लोग ठंड लगने से जबकि कुछ लोग किसी के द्वारा हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। परिवार के द्वारा अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।


