भोजपुर में फैक्ट्री में चोट लगने से युवक की मौत:क्रेन से लोहा उठाने के दौरान हुआ हादसा, ग्राइंडर चलाने का काम करता था

भोजपुर में फैक्ट्री में चोट लगने से युवक की मौत:क्रेन से लोहा उठाने के दौरान हुआ हादसा, ग्राइंडर चलाने का काम करता था

भोजपुर में लोहा फैक्ट्री में चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। काम करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक अशोक स्नेही प्रसाद(39) जलपुरा (बीरमपुर) गांव के रहने वाले थे। फैक्ट्री में ग्राइंडर चलाने का काम करता था। साथ काम करने वाले विनय कुमार ने बताया कि क्रेन से लोहा उठाकर जमीन पर रखा जा रहा था। इस दौरान लोहा छिटककर उनके सिर और पैर पर लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी चंदा देवी, तीन बेटी सीमा, सिमरन, इच्छा और एक पुत्र छोटू कुमार है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में लोहा फैक्ट्री में चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। काम करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक अशोक स्नेही प्रसाद(39) जलपुरा (बीरमपुर) गांव के रहने वाले थे। फैक्ट्री में ग्राइंडर चलाने का काम करता था। साथ काम करने वाले विनय कुमार ने बताया कि क्रेन से लोहा उठाकर जमीन पर रखा जा रहा था। इस दौरान लोहा छिटककर उनके सिर और पैर पर लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना गीधा थाना क्षेत्र की है। घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार में पत्नी चंदा देवी, तीन बेटी सीमा, सिमरन, इच्छा और एक पुत्र छोटू कुमार है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *